पंडारक: एनटीपीसी के पास एनएच किनारे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार बाल-बाल बचा
Pandarak, Patna | Jan 19, 2026 सोमवार की सुबह करीब 9 बजे पंडारक के एनटीपीसी के समीप एनएच 31 किनारे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार की जान बाल-बाल बच गई। टक्कर के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना संबंधित थाना को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की