भभुआ: इटाढ़ी में श्रम संसाधन विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय बाल मजदूरी निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
Bhabua, Kaimur | Jun 12, 2025 मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर श्रम संसाधन विभाग इटाढ़ी में अंतर्राष्ट्रीय बाल मजदूरी निषेध दिवस पर बाल मजदूरी उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन कैमूर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक भाई बहनों हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई।