भभुआ: भभुआ समाहरणालय गेट में तालाबंदी कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
Bhabua, Kaimur | Jun 12, 2025 आज गुरुवार को भभुआ समाहरणालय गेट में 12:30 बजे तालाबंदी कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन दिया है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी रोको नहीं तो सत्ता छोड़ो महंगाई को रोको एवं किसानों को हो रही समस्याओं को रोका जाए। ऐसी तमाम मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। उसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।