भभुआ: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर भभुआ थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों को दिलाई गई शपथ
Bhabua, Kaimur | Jun 12, 2025 आज गुरुवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर भभुआ थाना परिसर में 2 बजे पुलिस पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया है। कार्यक्रम की अगुवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवशंकर कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार समेत सभी मौजूद पुलिस पदाधिकारीयों को बाल श्रम के खिलाफ शपथ दिलाई। मौके पर एसआई आलोक कुमार,वर्षा रानी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।