भभुआ: जिगना गांव में पोल से लटकते तार में बिजली करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jun 12, 2025 जिगना गांव में पोल से लटकता तार में बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जो यह घटना बुधवार की शाम 6 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक चांद थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी राधेश्याम राम की 45 वर्ष से पत्नी जोखनी देवी बताई जाती है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व सभापति मलाई सिंह ने बताया कि महिला घर से बाहर निकल रही थी।