भभुआ: झाली सरकारी विद्यालय में मुर्गा पार्टी मनाने के मामले में डीईओ के आदेश पर की गई कार्रवाई, 8 शिक्षक निलंबित
Bhabua, Kaimur | Jun 11, 2025 बता दे कि मामला कैमूर जिला के झाली सरकारी विद्यालय का बताया जा रहा है जहां विद्यालय में शिक्षकों द्वारा चंदा इकट्ठा कर मुर्गा पार्टी मनाई जा रही थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को लेकर के जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। उक्त मामले में आठ शिक्षक निलंबित हुए हैं। खबर की जानकारी बुधवार की दोपहर शिक्षा विभाग द्वारा दी गई।