*कलेक्टर ने जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में दिए निर्देश*
--------------
कलेक्टर हर्ष सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल संसाधन एवं कृषि सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक की। इस मौके पर देवेन्द्रनगर एवं पवई मध्यम सिंचाई परियोजना सहित लघु सिंचाई परियोजनाओं व जल संरचना के क्रियान्वित कार्यों की जानकारी लेकर कृषि रकबा अनुसार सिंचाई क्षमता तथा खरीफ सीजन में सिंचाई उपलब्धता के बारे में पूछा। बताया गया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित है। कलेक्टर ने जल संसाधन संभाग पन्ना अंतर्गत जल उपभोक्ता संथाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर किसानों से सतत संवाद के निर्देश दिए। मझगांय और रूंज सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित समस्या निराकरण पर भी चर्चा की। जिला कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष द्वारा पेयजल के लिए जल आरक्षण, सिंचाई के लक्ष्य निर्धारण सहित राजस्व और जल कर वसूली के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं कार्यपालन यंत्रीे जल संसाधन लता वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Nov 18, 2026