Public App Logo
Profile Picture

Rajtak News

@rajtaknewsofficial011
579Followers
0Following
*राष्ट्रीय पोषण माह में हुई जागरूकता गतिविधियां*
----------------
जिले में 9 सितम्बर से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियां संचालित हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश सिंह एवं सीडीपीओ अरविन्द उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं सहयोग से गत दिवस शहर के धाम मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में सामूहिक रैली का आयोजन किया गया। इसके अलावा इन्द्रपुरी कॉलोनी में शासकीय शाला के शिक्षकगण एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से पर्यवेक्षक अंजली गुप्ता एवं वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक कविता पांडेय के द्वारा पोषण आहार, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, साइबर क्राइम और वन स्टॉप सेंटर की विस्तृत जानकारी दी गई। बाल विवाह पर रोकथाम संबंधी जागरूकता रैली का आयोजन भी हुआ।
*आबकारी टीम ने कल्दा में अवैध कच्ची शराब और महुआ लाहन पकड़ा*
-----------------
मध्यप्रदेश में संचालित अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत पन्ना जिले में कलेक्टर ऊषा परमार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के मार्गदर्शन में अलग-अलग दलों का गठन किया गया है, जिसका नोडल अधिकारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव को बनाया गया है। आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत सलेहा थाना अंतर्गत ग्राम कल्दा में दो अलग अलग स्थानों पर विधिवत तलाशी लेकर हाथ भट्ठी महुए से बनी कच्ची शराब और भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए कच्ची सामग्री के रूप में भिगाये गए महुआ लाहन को पकड़ा। वंदना बाई आदिवासी के रिहायशी मकान के पीछे बने बाड़े और शौचालय में लगभग 20 लीटर हाथभट्टी महुआ निर्मित कच्ची शराब अनुमानित कीमत लगभग 3000 रुपए जप्त किया और कच्ची शराब बनाने के लिए भिगोकर रखे गए महुआ लाहन लगभग 300 किग्रा अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपए को नमूना लेकर समक्ष पंचान नष्ट कराया गया। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की 34(1) क एवं च का अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
ग्राम कल्दा में ही छोटेलाल चौधरी उम्र 55 वर्ष के रिहायशी मकान से लगे बाड़े से 10 बल्क लीटर हाथभट्टी महुआ निर्मित हाथभट्टी कच्ची शराब अनुमानित कीमत लगभग 1500 रुपए जप्त किया गया और लगभग 60 किलो महुआ लाहन अनुमानित कीमत लगभग 9000 रुपए सेम्पल लेकर मौके पर ही समक्ष पंचान नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, आबकारी आरक्षक उमाशंकर साहू, नगर सैनिक वीरेन्द्र यादव, मोतीलाल प्रजापति, कौशल्या बाई और राजेश पटेल सम्मिलित रहे। आगे भी यह अभियान सतत जारी रहेगा। जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य द्वारा आम जनता से अपील की गई है, कि शासन द्वारा अधिकृत लायसेंसी मदिरा दुकानों से ही शराब खरीदें, अन्य जगहों से खरीदी गई शराब नकली, मिलावटी और जहरीली भी हो सकती है।
*विभागीय जांच पोर्टल के नए वर्जन पर राजस्व अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण*
--------------
कलेक्टर ऊषा परमार के निर्देशानुसार जिले के समस्त राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को विभागीय जांच पोर्टल के नवीन वर्जन के संबंध में शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केन्द्र में वरिष्ठ प्रशिक्षक वैभव सोनी ने यह प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को विभागीय जांच से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से संपादित किया जाना अनिवार्य होने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय जांच प्रकरणों के ऑनलाइन संचालन के लिए पोर्टल के नवीन वर्जन में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं प्रक्रियाओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण में विभागीय जांच का संपूर्ण वर्क फ्लो समझाया गया। इसमें प्रकरण प्रारंभ करने से लेकर आवश्यक कार्यवाहियों को पोर्टल पर दर्ज करने तथा प्रकरण के विभिन्न चरणों में की जाने वाली कार्यवाही की प्रक्रिया को क्रमबद्ध रूप से बताया गया। अधिकारियों को प्रायोगिक डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से पोर्टल पर विभागीय जांच की संपूर्ण प्रक्रिया करके भी दिखाई गई, जिससे वे पोर्टल पर स्वयं कार्यवाही संपादित करने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें। प्रशिक्षण का उद्देश्य विभागीय जांच प्रकरणों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्यप्रणाली के डिजिटलीकरण को सुनिश्चित करते हुए पोर्टल के माध्यम से विभागीय जांच की कार्यवाही को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करना है।
देवेंद्रनगर में दूधिया समाज की बैठक, ₹70 लीटर से कम दूध बेचने पर जुर्माना
*विधानसभा अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम*
______

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार एवं रविवार को पन्ना प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष श्री तोमर 12 सितंबर को अपराह्न 4:30 बजे सागर से प्रस्थान कर रात्रि 8:30 बजे पन्ना सर्किट हाउस आएंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम पश्चात विधानसभा अध्यक्ष 13 सितंबर को पन्ना शहर के एक निजी होटल में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अधिवेशन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे पन्ना टाइगर रिजर्व के अकोला गेट पर वत्सला हथिनी की स्मृति में मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम तथा दोपहर 2 बजे छत्रसाल स्टेडियम पन्ना के इनडोर हॉल, किलकिला फीडर नहर के जीर्णोद्धार एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर अपराह्न 3 बजे पन्ना से ग्वालियर रवाना होंगे।
*कलेक्टर ने समय सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर 13 अधिकारियों पर लगाया अर्थदण्ड*
*आगामी वेतन से वसूली जाएगी 23 हजार 500 रूपए की शास्ति राशि*
-------------
कलेक्टर एवं द्वितीय अपीलीय अधिकारी लोक सेवा गारंटी ऊषा परमार द्वारा म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 अंतर्गत समय सीमा में नागरिक सेवाओं का लाभ प्रदान न करने एवं आवेदनों का समय सीमा पर निराकरण नहीं करने पर 13 अधिकारियों के विरूद्ध कुल 23 हजार 500 रूपए की शास्ति अधिरोपित करने की कार्रवाई की है। पूर्व में सभी संबंधित पदाभिहित अधिकारियों को समय सीमा बाह्य लंबित आवेदनों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी नियमित रूप से सूचित किया गया था। इसके बावजूद अधिनियम की धारा 5(2) के स्पष्ट उल्लंघन पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध अर्थदण्ड अधिरोपित कर भविष्य में लापरवाही की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। संबंधित अधिकारियों के आगामी वेतन से शास्ति की राशि वसूल की जाएगी।
तहसीलदार अजयगढ़ सुरेन्द्र कुमार अहिरवार सहित तहसीलदार शाहनगर कोमल सिंह, नायब तहसीलदार हरदुआ पटेल तहसील रैपुरा रामनरेश सोनी, नायब तहसीलदार सुनवानीकलां आशीष कुमार रूसिया, सचिव ग्राम पंचायत मगरपुरा पवई रामकृपाल सिंह राठौर, सचिव ग्राम पंचायत गौरा पन्ना अमीन खान, सचिव ग्राम पंचायत हिनौती गुनौर शैलेश कुमार रावत, सचिव ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर पन्ना नवीन कुमार जैन पर एक-एक प्रकरण में 500-500 रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। इसी तरह तहसीलदार पवई रत्नराशि पाण्डेय, सचिव ग्राम पंचायत डडवरिया पन्ना पर दो-दो लंबित प्रकरणों में एक-एक हजार रूपए, तहसीलदार गुनौर संतोष कुमार अरिहा पर आठ प्रकरण में चार हजार रूपए, बाल विकास परियोजना अधिकारी पवई श्रृद्धा श्रीवास्तव पर 10 प्रकरणों में पांच हजार रूपए तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी शाहनगर रागिनी तिवारी द्वारा 17 प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण नहीं करने पर 8500 रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।
47 हजार की रिश्वत लेते पूर्व सदर पटवारी संतोष चिकवा गिरफ्तार
पन्ना में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का नंबर 20 के पूर्व सदर पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापित दयाराम आदिवासी से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की और पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
देवेंद्र नगर में संस्कार निकेतन स्कूल में साक्षरता अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली
। देश को साक्षर बनाने और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संस्कार निकेतन स्कूल, देवेन्द्रनगर में साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर बड़वारा मोड़ तक निकाली गई।
रैली के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने नगरवासियों को साक्षरता अभियान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना और देश को पूर्ण रूप से साक्षर बनाने के लिए जागरूकता फैलाना रहा।
यह आयोजन संस्कार निकेतन स्कूल के हेड मास्टर प्रदीप चौरसिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक हेड मास्टर प्रीति गुप्ता सहित शिक्षक स्टाफ बलराम गर्ग, अभिषेक परौहा, रोहित तिवारी, विवेक पांडे, हारून मोहम्मद, सविता कुशवाहा, आकांक्षा द्विवेदी एवं महक परवीन का सराहनीय योगदान रहा।
पूर्व विधायक गुनौर शिवदयाल बागरी की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
*जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं निर्यात प्रोत्साहन समिति की हुई बैठक*
*कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद*
--------------
कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में गत बुधवार को सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र पन्ना के तत्वाधान में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में नव उद्यमियों सहित जिले के उद्योग प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस मौके पर शासन की नवीन उद्योग नीति के मुताबिक पन्ना जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी, नवीन उद्यमों को सहूलियत प्रदान करने और प्रत्येक स्तर पर समस्याओं के त्वरित निराकरण के दृष्टिगत सार्थक संवाद किया गया। कलेक्टर श्रीमती परमार ने कहा कि नवीन उद्यम स्थापना के इच्छुक व्यक्तियों को प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में जिले में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के विकास, उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण सहित स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा जिले से निर्यात को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। साथ ही उत्पादों और अपने उद्यमों से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। बैठक में लघु उद्योग भारती, फर्नीचर एसोसिएशन, कैट, लघु उद्योग संघ, व्यापार मंडल, विभिन्न व्यापार समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिले के गणमान्य उद्यमी एवं व्यवसायी उपस्थित रहे। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उद्योगों के विकास एवं निर्यात संवर्धन के लिए संचालित योजनाओं एवं प्रयासों की जानकारी भी दी गई।
इस बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक कार्यवाही एवं संबंधित विभागों के माध्यम से निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पन्ना के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित होने वाले उद्यम संवाद को लेकर भी सार्थक विचार विमर्श हुआ। आगामी जनवरी माह में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की महत्वपूर्ण जानकारी से भी उपस्थितजनों को अवगत कराया गया। जिला कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य पर एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत एवं उत्कृष्ट नवाचार व स्टार्टअप पर प्रमाण पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के हितलाभ का वितरण भी किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी सहित प्रबंधक दीपेन्द्र पयासी एवं कुलदीप चौरहा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्योग-व्यापार क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*पवई में मखाना खेती का दिया प्रशिक्षण*
-----------
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा मखाना की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आजीविका भवन, पवई में गुरूवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत मोहिनी मिश्रा एवं कृषि समिति जनपद पवई के अध्यक्ष कमलेश तिवारी भी उपस्थित रहे। सहायक संचालक उद्यान पी.के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश के चयनित 14 जिलों में मखाना की खेती नवाचार के रूप में किए जाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। इसमें पन्ना जिला भी शामिल है।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी.एन. त्रिपाठी ने मखाना की खेती करने की विधि बताई एवं पोषक वैल्यू पर भी प्रकाश डाला। उद्यानिकी वैज्ञानिक रणविजय सिंह ने कृषकों से गेंदा पुष्प की खेती करने का आग्रह किया। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मानसी श्रीवास्तव एवं निधी बागरी ने गत दिवस मखाना अनुसंधान केन्द्र दरभंगा, बिहार से आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनके द्वारा भी अपने अनुभव और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षण में मखाना की हार्वेस्टिंग तुड़ाई एवं मखाना निकालने की विधि समझाई गई। पवई एवं शाहनगर विकासखंड के कृषकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी आई.डी. अहिरवार, आर.एस. वर्मा, शमन कुशरे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पी.एल. प्रजापति द्वारा किया गया।
*प्रभारी मंत्री का आगमन रविवार को*
----------------
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार रविवार, 13 सितम्बर को सुबह 09ः30 बजे सतना से प्रस्थान कर 11 बजे पन्ना आएंगे। प्रभारी मंत्री श्री परमार एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत दोपहर 01ः30 बजे पन्ना नेशनल पार्क के अकोला गेट में वत्सला हथिनी की स्मृति में मूर्ति का अनावरण कर 02ः30 बजे छत्रसाल स्टेडियम पन्ना में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत इनडोर हॉल व अन्य विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत किलकिला फीडर नहर के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण कर अपरान्ह 04ः30 बजे कलेक्टर कार्यालय पन्ना में सेवा संकल्प अभियान के संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर शाम 6 बजे पन्ना से सतना रवाना होंगे।
Nh 39 सड़क को ग्राउंड रिपोर्टिंग
जिला किसान कांग्रेस पन्ना अध्यक्ष सेवालाल पटेल की अगुवाई में किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, दी जानकारी
NH-39 की सच्चाई कैमरे में 
छतरपुर–पन्ना–सतना मार्ग पर गड्ढों का राज, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर!
 जीरो ग्राउंड से रविकांत चतुर्वेदी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
सतना पन्ना nh 39 सड़क पर डेली चलने वाले बस कंडक्टर की आप बीती
पन्ना सतना छतरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 39 के गढ्ढों को लेकर बस और ट्रक चालकों की जुबान
NH-39 की बदहाली पर आशीष बागरी का बड़ा हमला!
जिला सचिव कांग्रेस कमेटी पन्ना ने कहा—पन्ना-सतना-छतरपुर मार्ग पर 1-2 फीट गहरे गड्ढे, आए दिन हो रहे हादसे; 7 दिन में सुधार नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना
Video 18
देवेंद्रनगर पुलिस ने टाइल्स व्यापारी पर हमला कर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा 06 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई
देवेंद्रनगर में TET के विरोध में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
देवेंद्रनगर में बंदरों का आतंक आज फिर काटा बंदर ने , जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर झाड़ रहे जिम्मेदारी Rajesh Verma Collector Office Panna CM Madhya Pradesh Digvijaya Singh Dfo South Panna PRO Panna Pannapolice Department of Forest, Madhya Pradesh PMO India Jitu Patwari Sagar Commissioner Indian National Congress - Mumbai Rajendra Shukla Umang Singhar Ravish Kumar
*दिव्यांग को वितरित की ई-ट्रायसिकिल*
------------------------
दिव्यांग व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास के लिए स्पर्श अभियान के तहत 40 प्रतिशत या अधिक स्थाई दिव्यांगता धारकों एवं असहाय वृद्धजनों को पात्रतानुसार सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा निरंतर लाभान्वित किया जाता है।
इस क्रम में सोमवार को 60 प्रतिशत अस्थिबाधित स्थाई दिव्यांग प्रमोद कुमार प्रजापति निवासी ग्राम इटवां महंगू, पोस्ट गिरवारा जनपद पंचायत पन्ना को ई-ट्रायसिकिल प्रदान की गई। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पन्ना उमराव सिंह मरावी द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर लेखाधिकारी रामप्रताप प्रजापति सहित विभाग के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
देवेंद्रनगर में बंदरों का आतंक: आज 5 लोगों को काटा, एक महीने में 100 केस! — मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने दी जानकारी
पन्ना में नई कार के नाम पर पुरानी एक्सीडेंटल गाड़ी बेचने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली पन्ना में FIR के लिए दिया आवेदन