Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
Politics
phn24news
Panna, Panna
| Nov 19, 2026
MORE NEWS
पन्ना में कलेक्टर हर्ष सिंह का औचक निरीक्षण: पुरानी तहसील भवन, जनपद कार्यालय और रानी के मकबरे का लिया जायजा, अतिक्रमण हटाने के दिए कड़े निर्देश।
Panna, Panna | Nov 19, 2026
सीएम डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन: प्रेमी जोड़े को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी पर ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित
Panna, Panna | Nov 19, 2026
गांधी सागर से ऊर्जा क्रांति: डॉ. मोहन यादव की ऐतिहासिक 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' ने दी 1,920 मेगावाट हाइड्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार; किसानों को मिलेगी ज्यादा बिजली
Panna, Panna | Nov 19, 2026
पन्ना में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या: मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार।
Panna, Panna | Nov 19, 2026
*कलेक्टर ने पुरानी तहसील परिसर का किया अवलोकन* ---------------- कलेक्टर हर्ष सिंह ने बुधवार को पुरानी पन्ना तहसील का भ्रमण कर भवन एवं परिसर का जायजा लिया। वर्ष 2019 तक संचालित तहसील में पुराने अभिलेखों की जानकारी लेकर विभिन्न कक्षों की स्थिति देखी। साथ ही महेन्द्र भवन में संचालित कार्यों के बारे में अद्यतन जानकारी भी ली। जिला कलेक्टर ने पुराने भवन की उपयोगिता और हाउसिंग बोर्ड के प्रस्तावित पुर्नघनत्वीकरण स्कीम के कार्यों के संबंध में आवश्यक चर्चा की। इसके उपरांत जनपद पंचायत पन्ना कार्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया और जनपद के आधिपत्य की शासकीय भूमि के बारे में जानकारी प्राप्त की। ब्लॉक कार्यालय में संचालित सामाजिक न्याय, आजीविका मिशन, पीएम आवास, मनरेगा और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय का अवलोकन किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने पन्ना नगर में स्थित एवं पुरातत्व विभाग के अधीन राज्य संरक्षित स्मारक महाराजा किशोर सिंह की रानी का मकबरा भी देखा और ऐतिहासिक महत्व के इस संरक्षित स्मारक परिसर के पहुंच मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुराने मकान सर्वे कार्य संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति भी उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Nov 18, 2026
*कलेक्टर ने जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में दिए निर्देश* -------------- कलेक्टर हर्ष सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल संसाधन एवं कृषि सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक की। इस मौके पर देवेन्द्रनगर एवं पवई मध्यम सिंचाई परियोजना सहित लघु सिंचाई परियोजनाओं व जल संरचना के क्रियान्वित कार्यों की जानकारी लेकर कृषि रकबा अनुसार सिंचाई क्षमता तथा खरीफ सीजन में सिंचाई उपलब्धता के बारे में पूछा। बताया गया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित है। कलेक्टर ने जल संसाधन संभाग पन्ना अंतर्गत जल उपभोक्ता संथाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर किसानों से सतत संवाद के निर्देश दिए। मझगांय और रूंज सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित समस्या निराकरण पर भी चर्चा की। जिला कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष द्वारा पेयजल के लिए जल आरक्षण, सिंचाई के लक्ष्य निर्धारण सहित राजस्व और जल कर वसूली के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं कार्यपालन यंत्रीे जल संसाधन लता वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Nov 18, 2026
*सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए करें प्रभावी कार्रवाई* *कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश* ---------------- कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को सम्पन्न हुई बैठक के अवसर पर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और समयावधि में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ सहित आरटीओ सुनील शुक्ला, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग इंद्रदेव पटेल, सीएमओ उमाशंकर मिश्रा, यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि अमानगंज एवं मड़ला घाटी रोड पर संबंधित एजेंसी द्वारा निर्धारित प्रावधान के तहत समय सीमा में चिन्हित स्थानों पर प्राथमिकता के साथ सड़क मरम्मत कार्य करवाया जाए। गत दिवस विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं संबंधीे जानकारी प्राप्त कर विभाग स्तर पर लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि पन्ना शहर के मुख्य मार्गों पर निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित हो। मनौर ढाबा के निकट एवं मड़ला रोड पर गढ्ढे मरम्मत के संबंध में निर्देशित कर घाटी क्षेत्र में टेंडर के जरिए आगामी जनवरी माह में स्थायी रोड निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित रोड एजेंसी के अधिकारियों द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बल्कि ऐसा पाया जाने पर हाईकोर्ट में केस दर्ज करवाया जाएगा। *रेत ट्रैक्टर में नंबर के लिए चलाएं मुहिम* कलेक्टर ने कहा कि अवैध रेत ट्रैक्टर परिवहन पर भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बायपास पर स्थापित रेत मण्डी के ट्रैक्टर सहित अन्य रेत परिवहन वाहनों में मुहिम चलाकर नंबर प्लेट और रेडियम पट्टी लगवाएं। यातायात प्रभारी द्वारा अवैध वाहनों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में कार्यवाही पश्चात खनिज अधिकारी को वाहन सुपुर्दगी की जानकारी से अवगत कराया गया। जिला कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटना पर वाहन चालक का लाइसेंस निलंबित किया जाए। इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंच मार्ग में तत्काल डामर से मरम्मत कार्य के निर्देश सीएमओ को दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग व अमानगंज रोड में भी अविलंब आवश्यक कार्य के लिए निर्देशित किया गया। बीजेपी कार्यालय के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने, क्रेन की उपलब्धता तथा श्री जुगल किशोर मंदिर पन्ना में बेहतर पार्किंग व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए।
Panna, Panna | Nov 18, 2026
अजयगढ़ पुलिस की नशे पर एक और प्रहार,घर के आँगन में बड़े पैमाने पर हो रही थी गांजे की अवैध खेती को पकड़ा 38 हरे गांजे के पौधे,कुल वजन 27 किलो 350 ग्राम,कीमत लगभग 2 लाख रुपये का मादक पदार्थ जप्त
Panna, Panna | Nov 18, 2026