बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानव एवं पशुधन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार बचाव एवं राहत कार्य जारी है। बाढ़ से प्रभावित मवेशियों की सुरक्षा एवं चिकित्सा के लिए पशु चिकित्सा दलों को सक्रिय रखा गया है। आवश्यकता के अनुसार पशुओं का उपचार एवं चिकित्सकीय देखभाल की जा रही है।
वहीं, प्रभावित मवेशियों के लिए पशु चारा वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां आवश्यकता के अनुसार पशु चारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानव एवं पशुधन, दोनों की सुरक्षा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्थिति के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
5 views | Saharsa, Bihar | Oct 1, 2026