बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की मेडिकल टीमें लगातार मुस्तैद, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा जारी
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर लगातार जारी है। इसी क्रम में मेडिकल टीमों को भी प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रखा गया है, ताकि बाढ़ के बीच लोगों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी सहायता मिल सके। स्वास्थ्य शिविर एवं मेडिकल कैंप के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन की मेडिकल टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का जायजा ले रही हैं और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। आपदा की इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में प्रशासन का प्रयास है कि प्रभावित नागरिकों तक राहत, बचाव और स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर पहुंचें और किसी भी व्
Saharsa, Bihar | Oct 1, 2026