भाई दूज पर भावुक हुआ मुरैना जेल का माहौल, भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें
मुरैना। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पावन पर्व आज मुरैना जिला जेल में भी भावुक माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों से मिलने के लिए जिला जेल पहुंचीं।
जेल में बंद भाइयों से मुलाकात करने पहुंचीं बहनों के चेहरों पर जहां मिलने की खुशी दिखाई दी, वहीं अपनों से दूर रहने का दर्द भी नजर आया। भाई दूज के इस पावन अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा कीं।
भाई दूज का यह पर्व एक बार फिर भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्रेम और विश्वास की याद दिलाता नजर आया।