मानपुर: ग्राम चितरॉव में आमरण अनशन कर रहे ग्रामीण से मिले अपर कलेक्टर, आश्वासन के बाद ग्रामीण ने अनशन समाप्त किया
Manpur, Umaria | Dec 4, 2025 ग्राम चितरॉव मे अपनी जमीन का सीमांकन कराने और दबंगो द्वारा किये गए अवैध कब्जे को लेकर 1 दिसंबर से आमरण अनशन कर रहे ग्रामीण राम खेलावन केवट से मौके पर अपर कलेक्टर पीके सेन गुप्ता ने मुलाकात कर उसकी जमीन का सीमांकन कराया और दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।सीमांकन और चौहद्दी के निर्णय के बाद जमीन रामखेलावन को सौंपी गई है और सुरक्षा का आश्वाशन दिया।