कुंडा: कुण्डा में SBI के पास महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कुण्डा थाना पुलिस ने पोस्ट ऑफिस तिराहा, SBI के पास दुर्गा पंडाल जा रही महिलाओं पर छींटाकशी करने वाले दो आरोपियों विपिन कुमार शर्मा (22) निवासी महाराजपुर और अभय शर्मा (18) निवासी पुरनेमऊ, थाना हथिगवां को गिरफ्तार किया। सीओ ने सोमवार सुबह 11 बजे बताया की दोनों अश्लील गाना गा रहे थे और मोबाइल नंबर की पर्ची दे रहे थे। आगे की कार्यवाही प्रचलित है।