मधेपुरा: PAT की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पैट-2022 एवं 2023 के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों ने बुधवार को विवि में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि निर्धारित शुल्क अदा करने के बावजूद बिना पुनर्मूल्यांकन के साक्षात्कार व मौखिकी की तिथि घोषित कर दी गई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवा राजद के प्रधान महासचिव संजीव कुमार ने किया।