मधेपुरा: ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम दरगाह के समीप स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर
मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम दरगाह के समीप आज बुधवार को 9 बजकर 45 मिनट पर दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने स्कूल जा रहे एक शिक्षक को गोली मार दी है गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए शिक्षक को स्थानीय लोगों ने आनंन-फानन में ग्वालपाड़ा पीएससी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।