मधेपुरा: डीएम के नाम का दुरुपयोग कर उदाकिशुनगंज सीओ से ठगी का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया
मधेपुरा में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। जिले के डीएम तरनजोत सिंह की पहचान का दुरुपयोग कर एक ठग ने उदाकिशुनगंज के सीओ से ठगी का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ब्रह्मजीत के रूप में हुई है। वह कासगंज जिले के आमापुर थाना क्षेत्र के लच्छिपुर का रहने वाला है।