मधेपुरा: गम्हरिया बस स्टैंड से अपहृत युवती को महिला पुलिस ने बरामद किया
गम्हरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी एस आई कमलेश प्रसाद महिला पुलिस बल के सहयोग से 25 तारीख को दिन की 2:00 बजे गम्हरिया बस स्टैंड में छापामारी कर अपहृत हुई युवती को बरामद किया। महिला पुलिस अभिरक्षा में युवती को मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के बयान के लिए पेश किया।