मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संगठन क़े चुनाव होल्ड होने पर एमपीजी कॉलेज में रातभर धरना, दो नेता अनशन पर
एनएसयूआई, जौनपुर व मसूरी छात्र संगठन का संयुक्त आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग
मसूरी। एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया होल्ड किए जाने के बाद विवाद और गहरा गया है। चुनाव कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई, जौनपुर छात्र संगठन और मसूरी छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने देर रात कॉलेज के सभागार में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। वहीं एनएसयूआई के वरिष्ठ नेता जगपाल गोसाईं और शहर अध्यक्ष दक्ष पवार अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए।
आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक कॉलेज में निष्पक्ष और नियमानुसार छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और स्थानीय प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया। हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
छात्र नेताओं ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों और निर्धारित नियमों के आधार पर एबीवीपी के तीन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए थे। इसके बाद संबंधित पदों पर एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में रह गया था। आंदोलनकारियों का दावा है कि ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बजाय उसे होल्ड किया जाना सवाल खड़े करता है।
छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव पारदर्शी तरीके से कराए जाने चाहिए। उन्होंने प्राचार्य डा. सुनील पंवार और एसडीएम राहुल आनंद, जो कॉलेज के प्रशासक भी हैं, से लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर चुनाव नहीं कराए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात भी कही गई है। देर रात तक कॉलेज परिसर में छात्र नेताओं और समर्थकों का धरना जारी रहा। वह कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 26, 2026