पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज की आवक 38 हजार कट्टे, लहसुन के भाव 18 हजार तक पहुंचे
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में गुरुवार को प्याज और लहसुन की अच्छी आवक रही। मंडी में प्याज की कुल आवक 38 हजार कट्टे दर्ज की गई, जबकि लहसुन की आवक 2 हजार 200 कट्टे रही। मंडी प्रभारी ने गुरुवार शाम 6 बजे भाव और आवक की जानकारी दी। प्याज के भाव में करीब 3 रुपए की कमी देखने को मिली, वहीं लहसुन के भाव में तेजी रही।