कांके: सुखदेवनगर में चेन स्नैचिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में
Kanke, Ranchi | May 28, 2025 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से चेन छिनतई के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया। बुधवार शाम करीब आठ बजे एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि स्कूटी में सवार तीनों आरोपी बच्चे के गले से लॉकिट छिन कर भाग गये। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।