कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | May 29, 2025 कांके रोड स्थित सीएम आवास में बुधवार देर रात करीब दस बजे 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन और 16वें वित्त आयोग के सदस्यों के बीच उनके झारखंड दौरे के कार्यक्रमों, बैठकों और उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।