बंजरिया: प्रखंड कार्यालय बंजरिया के सभागार में दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर के पहले दिन शुक्रवार को 6 आवेदन प्राप्त हुए
प्रखंड कार्यालय बंजरिया के सभागार में दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर के पहले दिन शुक्रवार को 6 आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि शिविर में बैट्री चालित ट्राइसाईकल,कृतिम अंग व सहायक उपकरण दिया जाना है। इसको लेकर दिव्यांगजनो से आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन के लिए 40 प्रतिशत दिव्यांगता,बिहार का निवासी, अधिकतम ₹ 2 लाख वार्षिक आय होना जरूरी है।