डुंडा: कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में कर्मचारियों और अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठ
मंगलवार को कलक्ट्रेट 12 बजे संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कर्मचारियो ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। साथ ही भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।