प्रतापगढ़: जगदीशपुर गांव में दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा
जगदीशपुर गांव के रहने वाले राधेश्याम वर्मा 46 पुत्र राम सरन 20 जनवरी को अपने बाइक से सांगीपुर क्षेत्र के सिंहनी में रिश्तेदार के घर गए थे।वहां से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने सिंहनी पुल के पास टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल है गए। घर वाले उन्हें इलाज के लिए मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज ले गए। जहां गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया।