प्रतापगढ़: सुजाखर सेक्टर के भाजपा के पूर्व शक्ति केन्द्र संयोजक दिलीप मिश्रा ने आधा दर्जन साथियों के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता
सुजाखर सेक्टर के भाजपा के पूर्व शक्ति केन्द्र संयोजक दिलीप मिश्रा ने आधा दर्जन साथियों सँग गुरुवार शाम 5 बजे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।अम्बेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में उनका स्वागत किया। दिलीप मिश्रा ने कहा कि वे राहुल गांधी जी व कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।