प्रतापगढ़: अंतू पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उ0नि0 गौतम बनर्जी ने छेड़छाड़ गाली गलौज व धमकी से संबंधित वारण्टी अभियुक्त शरन शर्मा पुत्र माताफेर निवासी बहेलियापुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना के ही उ0नि0 राम शंकर पाण्डेय चोरी के अपराध से संबंधित वारण्टी अभियुक्त लवकुश कुमार यादव पुत्र रामनिहोर यादव निवासी ग्राम बांसी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।