प्रतापगढ़: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सुखपाल नगर पीएचसी अस्पताल का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार को शाम 5 बजे सुखपाल नगर पीएचसी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई स्वास्थ्य सुविधाओं और निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया है। अस्पताल में मौजूद मरीजों से भी दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी लिए और डॉक्टर को समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया।