प्रतापगढ़: डीएम प्रतापगढ़ ने आरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
गुरुवार को दिन में करीब 4 बजे डीएम प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी अपने काफिले के साथ आरटीओ कार्यालय प्रतापगढ़ जा पहुंचे। डीएम ने बताया कि आरटीओ कार्यालय की व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए यह निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने लाइसेंस रजिस्टर वाहन रजिस्टर आदि की भी जांच की। करीब 1 घंटे तक डीएम प्रतापगढ़ आरटीओ कार्यालय मैं मौजूद रहे।