छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, कैमूर पूरी तरह अलर्ट!
छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई।
बैठक में जिले के सभी छठ घाटों पर निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए—
🔹 घाटों पर स्वच्छता एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था।
🔹 पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता।
🔹 प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त संख्या में तैनाती।
🔹 गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं विशेष निगरानी।
🔹 खुले एवं लटकते बिजली के तारों से सुरक्षा।
🔹 भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात व्यवस्था।
🔹 नियंत्रण कक्ष एवं आपातकालीन सेवाओं की सक्रियता।
🔹 पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं छठ पूजा समितियों को पूरी सतर्कता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि!
जिला प्रशासन, कैमूर का संकल्प है कि छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
जिला प्रशासन, कैमूर — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
#Kaimur
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#BiharKaGarvChhathMahaparv #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 14, 2026