छठ महापर्व, 2026 के अवसर पर जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा चैनपुर, चांद एवं मोहनिया प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान जिला प्रशासन, कैमूर की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित छठ महापर्व के लिए जिला प्रशासन, कैमूर प्रतिबद्ध है।
#Kaimur #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #BiharKaGarvChhathMahaparv #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 14, 2026