कैमूर के 30,679 लाभुकों को मिलेगा खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ!
कैमूर जिले में 17,146 नए राशन कार्ड सृजित किए गए हैं, जिनके माध्यम से 30,679 लाभुक लाभान्वित होंगे।
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा ज्ञान भवन, पटना से नवनिर्मित राशन कार्ड एवं नवचयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अनुज्ञप्ति पत्र (PDS Licence) वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, कैमूर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत जिले के विभिन्न प्रखंडों के 38 लाभुकों के बीच नए राशन कार्ड वितरित किए गए।
कैमूर जिले की उपलब्धि
- भभुआ अनुमंडल: 7,913 नए राशन कार्ड
- मोहनियां अनुमंडल: 9,233 नए राशन कार्ड
- कुल नए राशन कार्ड: 17,146
- कुल लाभान्वित: 30,679 लाभुक
नए राशन कार्डों के माध्यम से पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्यान्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
खाद्य सुरक्षा की दिशा में एक और कदम, पात्र परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच!
#Kaimur #RationCard #FoodSecurity #PDS #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 12, 2026