सुरक्षित छठ, स्वच्छ छठ – प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता!
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने जिला पदाधिकारी, कैमूर ने राजेंद्र सरोवर, कंचन नगर घाट एवं पूरब पोखरा सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोपरि है।
जिला प्रशासन, कैमूर की अपील:
निर्धारित घाटों पर ही अर्घ्य दें, बैरिकेडिंग का पालन करें और स्वच्छता बनाए रखें।
आइए, मिलकर छठ महापर्व को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण बनाएं।
#Kaimur #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#BiharKaGarvChhathMahaparv #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 13, 2026