धानेश्वर स्थित समस्त मीणा समाज आम चौखला शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में बुधवार को समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 19 से 25 मई तक आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत सप्ताह, पंचकुंड आत्मयज्ञ एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।