गोह: देवहरा सूर्य मंदिर छठ घाट पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Goh, Aurangabad | Nov 15, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ के पर प्रसिद्ध देवहरा सूर्य मंदिर छठ घाट पर SDO अमित राजन एवं Sdpo चंद्रभूषण पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घाट एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार संध्या 6 बजे तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण तथा व्रतियों, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिया।