बरियातु: बारियातू परियोजना +2 उच्च विद्यालय के छात्रों को वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम की जानकारी दी गई
आज मंगलवार कि दोपहर 1 से तीन बजे के बीच बारियातू स्थित परियोजना +2 उच्च विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार लीगल लिटरेसी क्लब के पीएलवी द्वारा वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पीएलवी प्रीतम कुमार सिंह व पप्पू प्रजापति ने कक्षा 09 के छात्र छात्राओं को अधिनियम के सम्बंध में जागरूक भी किया l