बरियातु: सरहचवा टोला निवासी रघु उरांव आठ दिनों से लापता, पत्नी ने पुलिस से खोजने की गुहार लगाई
बारियातू थाना क्षेत्र के टोंटी ग्राम अंतर्गत सरहचवा टोला निवासी देवंती देवी ने अपने पति रघु उरांव की खोजबीन के लिए पुलिस प्रशासन एवं आमजन से मदद की गुहार लगाई है। रविवार दोपहर तीन बजे देवती देवी ने बताया कि उनके पति रघु उरांव (26 वर्ष), पिता मोहन उरांव, बीते 8 नवम्बर की सुबह किसी काम से घर से निकले थे।लेकिन तब से अब तक घर नहीं लौटे। जिस कारण काफी चिंतित हैl