बरियातु: फुलसु पंचायत के सतीटाड़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई, विधायक रहे उपस्थित
आज शनिवार की दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे के बीच बारियातू प्रखंड के फुलसू पंचायत अंतर्गत सती टांड विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा कि जंयती समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसका शुभारंभ लातेहार विधायक प्रकाश राम पहडा समिति जिला अध्यक्ष अशोक उरांव, विधायक प्रतिनिधि देवनन्दन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, संदीप शर्मा योगेन्द्र गंझू आदि ने किया।