बरियातु: बारियातू में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश
बारियातू प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार कि दोपहर 1 से तीन बजे के बीच आपूर्ति विभाग की समीक्षा एवं आपकी योजना–आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर प्रखंड कर्मियों एवं जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान ने की।