बरियातु: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर बारियातू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी
बिहार में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत होने की खुशी में बारियातू प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार शाम 5 बजे भाजपा कार्यकर्ताओ ने जम कर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाई खिला बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया। मौके पर भाजपा प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।