बारियातू थाना सीमा से सटे सोमवार 7 बजे बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओल्हेंपाट गांव के पास पिकअप वैन के धक्के से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के दीरीदाग निवासी राधेश्वर राम के पुत्र विकास कुमार पासवान के रूप में हुई जिसे स्थानीय लोगों ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा इलाज किया गया।