पांव फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू!!
आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को पुलिस चौकी जानकीचट्टी जनपद उत्तरकाशी से SDRF पोस्ट जानकीचट्टी को राणा चट्टी एवं स्यानाचट्टी के मध्य एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी हुई कि उक्त व्यक्ति वाहन चालक था, जिसका पैर फिसलने के कारण वह लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा था। SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई तथा उसे सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।
घायल व्यक्ति की पहचान उपेंद्र पुत्र रामबुल, उम्र 50 वर्ष, निवासी मेरठ के रूप में हुई है। रेस्क्यू के उपरांत घायल को आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया।