पिंड्रा: शादी समारोह में प्रेमिका के साथ फरार हुआ प्रेमी, सिंधौरा पुलिस ने शिकायत पर किया गिरफ्तार
वाराणसी की सिंधोरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार को प्रेमिका को लेकर फरार होने वाली प्रेमी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि प्रेमिका एक गांव में शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान मौका मिलते ही प्रेमी उसे लेकर फरार हो गया और मुंबई जाने की फिराक में था। परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।