पिंड्रा: हरहुआ में मुख्यमंत्री सामूहिक शादी समारोह के दौरान खाने की लूट, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया कटाक्ष
वाराणसी का एक वीडियो शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर कटाक्ष लिखा। वीडियो गुरुवार को हरहुआ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान खाने की लूट का है। वीडियो को लेकर बीजेपी और व्यवस्थाओं पर अखिलेश यादव ने कड़े सवाल किए। वही मामले की जांच के लिए सीडीओ ने टीम गठित किया है।