पोड़ैयाहाट: सुग्गा बथान स्थित टोल प्लाजा बंद करने के लिए गोड्डा जिला अधिवक्ता संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया
सुग्गा बथान स्थित टोल प्लाजा बंद करने को लेकर गुरुवार को गोड्डा जिला अधिवक्ता संघ ने उपायुक्त गोड्डा को ज्ञापन सोपा है।अनेकों अधिवक्ताओं के संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन को कुंदन ठाकुर और दिनेश यादव ने उपायुक्त अंजली यादव को दिया। NH 133 पर बने इस नए टोल प्लाजा को नियम विरुद्ध बताते हुए इसे अभिलंब बंद करने की मांग की गई है।