फुलेरा मु. सांभर: चोमू उपखंड क्षेत्र के सामोद में धर्म परिवर्तन की सूचना पर मचा हड़काम, पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचे
चौमूं उपखंड क्षेत्र के सामोद कस्बे में डेहरा रोड पर एक मकान में दोपहर को एक बार फिर धर्मांतरण की सूचना पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो अलग-अलग गांवों के 30-40 लोग मिले, लेकिन पूछताछ में धर्म परिवर्तन जैसा मामला सामने नहीं आया। घर में मौजूद लोगों ने संविधान के बारे में जानकारी देने की बात कही।