फुलेरा मु. सांभर: अमरसर थाना पुलिस ने रोड़ी बजरी मिक्सर मशीन चोरी के मामले में फरार एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की अमरसर थाना पुलिस ने रोड़ी बजरी मिक्सर मशीन चोरी के मामले में आज शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। थाना अधिकारी रामवतार ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार के निर्देशन में वांछित आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के आरोपी सोहनलाल को गिरफ्तार किया है।