फुलेरा मु. सांभर: फुलेरा पुलिस ने 6 से अधिक चोरी व नकबजनी की वारदातों का किया खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार व 2 बाल अपचारियों को किया निरुद्ध
फुलेरा थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की लगभग आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा करते हुए बावरिया गैंग का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सांभर पुलिस उपाधीक्षक सारिका खंडेलवाल ने बताया कि फुलेरा क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर विशेष टीम का गठन कर शातिर चोर राजेश बावरिया को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।