फुलेरा मु. सांभर: रेनवाल मांझी थाना पुलिस, राजस्व विभाग व खनन विभाग ने सरकारी भूमि पर अवैध रेत खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की
जयपुर ग्रामीण के रेनवाल मांझी थाना इलाके में राजस्व विभाग खनन विभाग व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से सरकारी भूमि पर अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई की। संयुक्त रूप से कार्रवाई के दौरान टीमों ने मौके से एक जेसीबी एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त की है। थानाधिकारी रामपाल ने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर के समीप लोगों ने अवैध रेट खनन की शिकायत की थी।