फुलेरा मु. सांभर: जोबनेर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर चोरी के मामले में तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
जोबनेर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी व घरों से गैस सिलेंडर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो गैस सिलेंडर में एक चोरी की मोटरसाइकिल का टायर भी बरामद किया है। थाना अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि देवेंद्र, नवीन ,तरुण निवासी जोबनेर को गिरफ्तार किया है।